1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: शिवपाल यादव भी हैं संपर्क में, लक्ष्मीकांत बाजपेई के दावे के बाद क्या बोले ​अखिलेश के चाचा?

UP Election 2022: शिवपाल यादव भी हैं संपर्क में, लक्ष्मीकांत बाजपेई के दावे के बाद क्या बोले ​अखिलेश के चाचा?

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव शंखनाद के बाद सियासी घेराबंदी शुरू हो गई है। भाजपा नेता लक्ष्मीकांत बाजपेयी (Laxmikant Bajpayee) के बाद फिर से हंगामा खड़ा हो गया है। अर्पणा के भाजपा (BJP) में शामिल होने के बाद उन्होंने दावा किया कि उनके संपर्क में शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) भी हैं। भाजपा नेता के इस दावे क बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने इस पर अपनी सफाई दी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, लक्ष्मीकांत बाजपेई (Laxmikant Bajpayee) जी के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है कि मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकता हूं। यह दावा पूर्णतया निराधार और तथ्यहीन है। मैं अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ हूं और अपने समर्थकों से आह्वान करता हूं कि प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंक दें एवं प्रदेश में समाजवादी पार्टी के गठबंधन वाली सरकार बनाएं।

पढ़ें :- Nautanwa:चर्च में हुई विशेष प्रार्थना,आज मनाया गया पुण्य बृहस्पतिवार

गौरतलब है कि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज समाजवादी पार्टी में बड़ी सेंधमारी की है। अर्पणा यादव आज भाजपा में शामिल हो गईं। इसको लेकर भाजपा नेता लगातार सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमले बोल रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...