सिराथू की जनता ने अपने बेटे को तो देख लिया, उन्होंने धोखा दे दिया। इस बार सिराथू की बहू को जनता मौका देने वाली है। कुछ इसी अंदाज में 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनावी प्रचार में उतरीं डिपंल यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर हमला बोलते हुए जनसभा को संबोधित किया।
UP Election 2022: सिराथू की जनता ने अपने बेटे को तो देख लिया, उन्होंने धोखा दे दिया। इस बार सिराथू की बहू को जनता मौका देने वाली है। कुछ इसी अंदाज में 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनावी प्रचार में उतरीं डिपंल यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर हमला बोलते हुए जनसभा को संबोधित किया।
डिंपल यादव ने इस बार तीन बहुएं आपके बीच आई हैं। सिराथू की बहू पल्लवी पटेल जी। इलाहाबाद की बहू जया बच्चन जी और उत्तर प्रदेश की बहू मैं डिंपल यादव। डिपंल यादव ने इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। जो लोग अनाप-शनाप बोल रहा है उन्हें पता चल गया है हवा बदल गई है, मौसम बदल गया है, सपा की सरकार आ रही है।
इसके साथ ही डिंपल यादव ने कहा कि पल्लवी जी पढ़ी लिखी हैं, जमीन से जुड़ी हैं। सिराथू के सम्मान के लिए जमीन पर तो बैठ जाएंगी, लेकिन अपने आत्म सम्मान को कायम रखेंगी और कभी स्टूल पर नहीं बैठेंगी। बता दें कि, उत्तर प्रदेश में चुनाव के चार चरण संपन्न हो चुका है। पांचवे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। इस चरण में 11 जिलों में 60 विधानसभा सीटें है।
इस क्षेत्र मे कई विधानसभा सीटें हैं, जो भाजपा का गढ़ माना जाता है। ऐसे में यहां पर कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है, जिसमें एक नाम डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भी है। केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा ने सिराथू से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने इनके खिलाफ पल्लवी पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है।