UP Election 2022: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने मलिहाबाद (Malihabad) से अपने प्रत्याशी को बदल दिया है। सपा ने पहले यहां से सुशीला सरोज को प्रत्याशी बनाया था लेकिन अब वहां से उन्होंने सोनू कनौजिया (Sonu Kanojia)को अपना प्रत्याशी बनाया है।

पहले से ही यहां पर प्रत्याशी बदले जाने की अटकलें थीं। वहीं, आज सपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। बता दें कि, सपा ने आज तीन और प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। इसमें सरोजनीनगर से अभिषेक मिश्रा, सिराथू से पल्लवी पटेल और फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य को टिकट दिया है।