UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 जिलों की 58 सीटों के लिए जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से बूथों पर गड़बड़ी की शिकायत की है। आरोप है कि आगरा में एक बुजुर्ग से कर्मचारियों ने कमल पर वोट डलवा दिया, जबकि वो साइकिल पर वोट देना चाहता था।
UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 जिलों की 58 सीटों के लिए जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने चुनाव आयोग से बूथों पर गड़बड़ी की शिकायत की है। आरोप है कि आगरा में एक बुजुर्ग से कर्मचारियों ने कमल पर वोट डलवा दिया, जबकि वो साइकिल पर वोट देना चाहता था।
चुनाव आयोग संज्ञान लेकर कृपया कार्यवाही करे @ECISVEEP pic.twitter.com/mpDUc6jLBE
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 10, 2022
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजी है। पार्टी की तरफ से आरोप लगाया गया है कि आगरा के विधानसभा क्षेत्र-94 बाह के बूथ संख्या 126 पर 70 वर्षीय एक बुजुर्ग साइकिल को वोट देना चाहते थे, लेकिन कर्मचारियों ने उनसे कमल पर वोट डलवा दिया। पार्टी ने इसको लेकर तुरंत चुनाव आयोग से शिकायत की और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है।
आगरा के साथ ही मेरठ विधानसभा के बूथ संख्या 26 पर भी मतदाता के पास पर्ची होने के बाद भी उसे मतदान नहीं करने देने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी कहा है कि नोएडा-61 विधानसभा के बूथ संख्या 540 पर पुलिस भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में कार्य करते हुए मतदाताओं को वोट नहीं डालने दे रही है।