1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: सपा की सदस्यता लेते ही दहाड़े स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा-100 में 85 हमारा है, 15 में भी बंटवारा है

UP Election 2022: सपा की सदस्यता लेते ही दहाड़े स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा-100 में 85 हमारा है, 15 में भी बंटवारा है

कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में शामिल होने लखनऊ स्थित पार्टी प्रादेशिक कार्यालय पहुंच गये हैं। सपा के द्वारा कार्यालय पर आयोजित वर्चुअल रैली में आज स्वामी समेत बागी मंत्री धर्म सिंह सैनी और भाजपा से इस्तीफा दे चुके अन्य विधायक भी समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंच गये हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में शामिल होने लखनऊ स्थित पार्टी प्रादेशिक कार्यालय पहुंच गये हैं। सपा के द्वारा कार्यालय पर आयोजित वर्चुअल रैली में आज स्वामी समेत बागी मंत्री धर्म सिंह सैनी और भाजपा से इस्तीफा दे चुके अन्य विधायक भी समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंच गये हैं। ये सभी पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेंगे।

पढ़ें :- पहले चरण की वोटिंग आज: शाम 6 बजे तक होगा मतदान, 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीेएम में हो जायेगी कैद

ये सभी नेता पार्टी कार्यालय में हो रहे इस कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मौजूदगी में सपा की ले रहे हैं। बता दें कि बीतें 11 जनवरी को स्वामी प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद भाजपा पर गंभीर आरोप लगाये थे। सदस्या लेने से पहले अखिलेश यादव ने सभी बागी नेताओं को लाल पगड़ी पहना कर के पार्टी में स्वागत किया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने सदस्यता ग्रहण करने के बाद माइक संभालते ही भाजपा को आड़े हांथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार में रहते हुए पिछड़ो दलितों का उत्पीड़न किया है। इन वर्गों को हाशिये पर ढकेलने का काम किया गया है। भर्ती प्रकियाओं में आरक्षण के साथ छेड़छाड़ किया गया। इस सरकार ने पिछड़ो, दलितों, शोषितों, गरीबों, मजलूमों को ठगने का काम किया है।

बाबा साहब के सपनों के साथ छेड़छाड़ हो रही है। योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिये गये 80 और 20 के फार्मूले पर भी स्वामी ने भाजपा पर जोरदार कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि ये कान खोल के सून लीजिए। सौ में 85 हमारा है 15 में भी बंटवारा है। उन्होंने आगे कहा कि पिछड़ों का केवल वोट लेकर के किनारे लगा दिया गया है। भर्ती प्रकियाओं में भी पिछड़ों के साथ खेल किया गया।

जब भी मैं इस मामले पर बात करना चाहा तो मुख्यमंत्री के पास समय ही नहीं होता था। इस सदस्यता कार्यक्रम के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य समेत वर्तमान सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी, विधायक विनय शाक्य,बृजेश प्रजापति,रोशन लाल वर्मा,भगवती सागर,अमर सिंह चौधरी,मुकेश वर्मा ने भी सपा की सदस्यता ली।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...