यूपी में तीसरे चरण के लिए कल यानी 20 फरवरी को वोटिंग होगी। तीसरे चरण में सत्ताधारी पार्टी भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है। सपा यूपी में सरकार बनाने का ख्याब देख रही तो भाजपा भी 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है। हालांकि, इनके बीच तीसरे चरण का चुनाव बेहद ही अहम हो गया है।
UP Election 2022: यूपी में तीसरे चरण के लिए कल यानी 20 फरवरी को वोटिंग होगी। तीसरे चरण में सत्ताधारी पार्टी भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है। सपा यूपी में सरकार बनाने का ख्याब देख रही तो भाजपा भी 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है। हालांकि, इनके बीच तीसरे चरण का चुनाव बेहद ही अहम हो गया है।
दरअसल, पिछले बार 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यादव बेल्ट में बड़ी सेंध लगाई थी। वहीं, अब सपा अपने गढ़ में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही है। इस बार शिवपाल यादव भी सपा के साथ आ गए हैं।
परिवार के एक होने के बाद सपा लगातार बेहतदर प्रदर्शन का दावा कर रही है। बता दें कि, तीसरे चरण में होने वाले 59 सीटों में 2017 में भाजपा ने 49 सीटें जीती थीं, जबकि सपा को सिर्फ आठ सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। यहां बसपा और कांग्रेस को एक-एक सीट मिली थी।
तीसरे चरण में इन जिलों में होगी वोटिंग
हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा।
कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
बता दें कि, तीसरे चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इसमें अखिलेश यादव, एसपी सिंह बघेल, शिवपाल यादव, सतीश महाना समेत अन्य नेता शामिल हैं।