1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: चौधरी चरणसिंह, महेंद्र सिंह टिकैत और शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम पर होंगी ये सड़कें

UP Election 2022: चौधरी चरणसिंह, महेंद्र सिंह टिकैत और शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम पर होंगी ये सड़कें

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर यूपी की भाजपा सरकार अभी से सक्रिय हो गयी है। मंगलवार को योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने बागपत (Baghpat) को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी ने मंगलवार को ऐलान किया कि, बागपत की तीन सड़कों का नाम अब चौधरी चरणसिंह (Chaudhary Charan Singh), महेंद्र सिंह टिकैत (Mahendra Singh Tikait) और शूटर दादी चंद्रो तोमर (Shooter Dadi Chandro Tomar) के नाम पर कर दिया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

योगी सरकार (Yogi Sarkar) के इस कदम से पश्चिम यूपी में भाजपा को लाभ पहुंचेगा। दरअसल, किसान आंदोलन के चलते पश्चिम यूपी के कुछ क्षेत्रों में भाजपा सरकार का विरोध हो रहा है। ऐसे में सरकार ने बागपत के लोगों को ये तोहफा देकर बड़ा दांव चला है।

पढ़ें :- Nautanwa:चर्च में हुई विशेष प्रार्थना,आज मनाया गया पुण्य बृहस्पतिवार

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर बताया गया है कि, जनपद बागपत के तीन मार्गों के नामकरण की स्वीकृति दी है। बागपत जनपद के टांडा-रमाला मार्ग को अब चौधरी चरण सिंह मार्ग के रूप में जाना जाएगा।

वहीं, छपरौली-बरनावा मार्ग को अब चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत मार्ग के रूप में जाना जाएगा। ग्राम जोहड़ी में बिजली घर के सामने से ग्राम विजयवाड़ा तक जाने वाली सड़क को दादी चंद्रो तोमर मार्ग के रूप में जाना जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...