उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में के पांचवे चरण के लिए आज मतदान जारी है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) भी ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। रविवार को वो बैरिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बारे में भी बयान दिया।
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में के पांचवे चरण के लिए आज मतदान जारी है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) भी ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। रविवार को वो बैरिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बारे में भी बयान दिया।
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि शांति कायम हो। उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पहले दुनिया भारत की बात नहीं सुनती थी लेकिन आज वो कान खोलकर हमारी बातें सुनते हैं। पीएम मोदी की सराहाना करते हुए उन्होंने कहा कि कहा कि उनके लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं।
भारत ने किसी भी देश पर हमला नहीं किया। हमारा मानना है कि सभी को इसका पालन करना चाहिए। विश्व शांति के लिए यही सिद्धांत है। बैरिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार की तारीफ की और कहा कि यूपी में अगर विकास की बहार बहती रहना चाहते हो तो भाजपा सरकार एक बार फिर आनी चाहिए।