1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election Result 2022: टूटता दिख रहा बाहुबलियों का तिलिस्मा, मुख्तार, अमरमणि, हरिशंकर तिवारी के बेटे चल रहे पीछे

UP Election Result 2022: टूटता दिख रहा बाहुबलियों का तिलिस्मा, मुख्तार, अमरमणि, हरिशंकर तिवारी के बेटे चल रहे पीछे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। 403 सीटों के रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने 270 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) 125 सीटों पर आगे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। 403 सीटों के रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने 270 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) 125 सीटों पर आगे हैं।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

रूझानों ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वहीं, इस चुनाव में बाहुबलियों का ​तिलिस्मा भी टूटता हुआ दिख रहा है। मऊ सदर सीट से मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) पीछे चल रहे हैं। वह दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह आगे चल रहे हैं।

वहीं, चिल्लूपार सीट की बात करें तो यहां से हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी (Vinay Shankar Tiwari) बीजेपी के राजेश त्रिपाठी से पीछे चलते हुए दिख रहे हैं। वहीं, नौतनवां से अमनमणि त्रिपाठी (Amanmani Tripathi) पीछे चल रहे हैं। अमनमणि पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...