1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Elections 2022: सपा को लगा बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए मुलायम सिंह यादव के साढू

UP Elections 2022: सपा को लगा बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए मुलायम सिंह यादव के साढू

UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के शंखनाद के बाद प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। भाजपा और सपा एक दूसरे की पार्टियों में सेंधमारी करने में लगी हुई हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अर्पणा यादव के बाद मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के साढू प्रमोद गुप्ता (Pramod Gupta) आज बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- जलालुद्दीन उर्फ छांगुर पर कसता जा रहा है शिकंजा, ईडी की छापेमारी में मिले कई अहम सुराग

भाजपा नेता लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें प्रमोद गुप्ता (Pramod Gupta) समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमोद गुप्ता (Pramod Gupta) ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- लखनऊ बार एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट एवं डिजिटल सेवाओं के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए प्रशान्त सिंह अटल

उन्होंने आरोप लगाया कि नेता जी यानी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को कैद करके रखा गया है और उन्हें कहीं निकलने नहीं दिया जा रहा है। साथ ही कहा कि पार्टी में गैर समाजवादी लोगों को तरजीह दी जा रही है। मुलायम सिंह यादव को गाली देने वाले लोगों को तरजीह दी जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...