1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Elections 2022 : मायावती बोली-बीजेपी अहंकारी मानसिकता व संकीर्ण सोच त्यागे तभी देश का भला संभव

UP Elections 2022 : मायावती बोली-बीजेपी अहंकारी मानसिकता व संकीर्ण सोच त्यागे तभी देश का भला संभव

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने रविवार को ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि कर्ज में डूबी घुटन का जीवन जीने को मजबूर किसानों द्वारा आत्महत्या की खबरें विचलित करती हैं, किन्तु अब बेरोजगार युवाओं द्वारा भी आत्महत्या करने की विवशता ने राष्ट्रीय चिन्ता, बेचैनी व आक्रोश को और बढ़ा दिया है। फिर भी विकास व इण्डिया शाइनिंग आदि जैसा भाजपा का दावा कितना उचित?

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने रविवार को ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि कर्ज में डूबी घुटन का जीवन जीने को मजबूर किसानों द्वारा आत्महत्या की खबरें विचलित करती हैं, किन्तु अब बेरोजगार युवाओं द्वारा भी आत्महत्या करने की विवशता ने राष्ट्रीय चिन्ता, बेचैनी व आक्रोश को और बढ़ा दिया है। फिर भी विकास व इण्डिया शाइनिंग आदि जैसा भाजपा का दावा कितना उचित?

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

एक अन्य ट्वीट में मायावती ने लिखा कि भाजपा द्वारा संसद में भी बेरोजगारी की ज्वलन्त राष्ट्रीय समस्या से इंकार करना इनकी यह गलत व अहंकारी सोच नहीं है तो और क्या है? कौन युवा बेरोजगारी का ताना व अपमान सहना चाहता है? भाजपा के लोग अपनी संकीर्ण सोच व मानसिकता को त्यागें तभी देश का कुछ भला संभव है।

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...