HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े डॉक्टर को किया गोलियों से छलनी, बाइक से आए थे हत्यारे

यूपी: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े डॉक्टर को किया गोलियों से छलनी, बाइक से आए थे हत्यारे

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) में बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ बदमाशों ने दिनदाहड़े एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। डॉक्टर की हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू कर दी है। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम क लिए भेज दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) में बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ बदमाशों ने दिनदाहड़े एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। डॉक्टर की हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू कर दी है। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम क लिए भेज दिया है।

पढ़ें :- जयराम रमेश, बोले- युवा देश का भविष्य, अगर वे ही बेरोजगार रहेंगे, तो विकास कैसा?

बताया जा रहा है कि रविवार को डॉक्टर शादाब गुलावठी नगर पालिका परिषद के पास स्थित अपनी क्लीनिक पर बैठे हुए थे। इस दौरान चार बदमाश सवाद बदमाश वहां पहुंचे और उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। गोलियों की आवाज सुनकर वहां पर भगदड़ मच गयी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 30 राउंड से ज्यादा फायरिंग की।

गोलियों से डॉक्टरों को छलनी कर दिया गया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गयी। वारदात के बाद बदमाश फरार हेा गए। मृतक डॉक्टर का नाम शादाब बताया जा रहा है, जो करीब 16 साल से त्वचा विशेषज्ञ के तौर पर काम कर रहे थे। जैसे ही पुलिस को फायरिंग और हत्या की खबर मिली तो वह मौके पर पहुंच गई।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया शुरूआती जांच में सामने आया कि, डॉक्टर की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। इसके साथ ही बदमाशों को पकड़ने के लिए शहर की नाकाबंदी की गई है। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।

 

पढ़ें :- Delhi New CM : रेखा गुप्ता के नाम पर संघ की मुहर! रेस में सबसे आगे...पढ़ें अब तक का राजनीतिक सफर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...