1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Global Investors Summit-2023 : प्रो. निशी पाण्डेय बोलीं- यूपी एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने में तेजी से है अग्रसर

UP Global Investors Summit-2023 : प्रो. निशी पाण्डेय बोलीं- यूपी एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने में तेजी से है अग्रसर

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में सोमवार को यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 को लेकर छात्रों के बीच संवाद कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रो. निशी पाण्डेय ने कहा कि भारत की प्रगति के लिए कृषि क्षेत्र, सेवा क्षेत्र, उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा देने से ही विकसित राष्ट्र का मार्ग तय करने में सक्षम हो सकेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में सोमवार को यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 को लेकर छात्रों के बीच संवाद कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रो. निशी पाण्डेय ने कहा कि भारत की प्रगति के लिए कृषि क्षेत्र, सेवा क्षेत्र, उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा देने से ही विकसित राष्ट्र का मार्ग तय करने में सक्षम हो सकेंगे।

पढ़ें :- UP Global Investors Summit 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं-यूपी में देश का ग्रोथ इंजन बनने की है पूरी क्षमता

उन्होंने कहा कि आज वर्तमान स्वरूप में भारतीय अर्थव्यवस्था में कुल जीडीपी में 30 प्रतिशत का योगदान कृषि क्षेत्र का है। शेष 70 प्रतिशत का योगदान सेवा एवं उद्योग का क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश का लक्ष्य एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का है और इसमें सफलता मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस समिट में निजी निवेश की संभावना अधिक है। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने जा रहा है।

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स के इस मेगा आयोजन से प्रदेश का आर्थिक ढांचा मजबूत होगा।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि ग्लोबल समिट का उद्देश्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का देश के सभी युवाओं को जोड़ने का अनूठा प्रयास भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदेश का प्रस्तुतिकरण किया गया।

संचालन इंजीनियर शाम्भवी, एम शुक्ला व अंकित मिश्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव उमानाथ ने किया। वित्त अधिकारी पूर्णेदु शुक्ल, यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी डा. सुरेन्द्र मिश्र, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. जसवंत सिंह, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. फारूख जमाल व प्रो. अशोक कुमार राय मौजूद रहे।

 

पढ़ें :- UP Global Investors Summit -2023 : इन्वेंस्टर्स समिट में एकेटीयू के स्टार्टअप रहे आकर्षण का केंद्र, नवाचार और स्टार्टअप की लगायी प्रदर्शनी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...