1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, गर्मी से मिली राहत

यूपी: लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, गर्मी से मिली राहत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में देर रात से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिली है। तापमान में चार से पांच ​डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी है। लखनऊ में सूर्योदय के साथ ही आसमान में काले बादल छा गए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में देर रात से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिली है। तापमान में चार से पांच ​डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी है। लखनऊ में सूर्योदय के साथ ही आसमान में काले बादल छा गए।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

मौसम सुहावना हो गया। थोड़ी देर बाद झमाझम बारिश होने लगी। लखनऊ के अलावा बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, गोंडा, शाहजहांपुर सहित आसपास के जिलों में कहीं हल्‍की तो कहीं तेज बारिश हुई है। वहीं, बारिश होने से गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। सुबह से ही मौसम का ​मिजाज बदला हुआ है।

तेज ठंडी हवाओं साथ छाए घने बादलों ने मानसून का अहसास करा दिया। सुबह से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है। घर के बाहर निकलने पर मौसम बेहद सुहाना है। घर के अंदर जरूर उमस लोगों को सता रही है। आज दिन में धूप निकलने की उम्मीद कम ही है। अगले तीन दिन प्री मानसूनी बारिश की पूरी सम्भावना है। मौसम विभाग ने 11 जून को आठ मिमी, 12 जून को 20 मिमी और 13 जून को 40 मिमी बारिश की सम्भावना जताई है।

 

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...