मथुरा। बेंगलुरु से वृंदावन आया युवक अपनी विदेशी पत्नी को सोते हुए छोड़कर फरार हो गया। पत्नी ने कोतवाली पुलिस से पति को खोजने की गुहार लगाई है। पुलिस के मुताबिक, बेंगलुरु निवासी महेश ने 7 साल पहले रूस की नागरिक नादिया से शादी की थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों में अनबन चल रही थी।
बुधवार को पांच वर्ष के बेटे के साथ वृन्दावन पहुंचे थे और प्रेम मंदिर के सामने एक गेस्ट हाउस में रुके थे। गुरुवार को नादिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति उसे रात में सोता छोड़कर भाग आए। इसके साथ ही बेटे को भी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चेतन विहार स्थित गेस्ट हाउस में (27) वर्षीय रूसी महिला को उनका भारतीय मूल का पति छोड़कर अपने बच्चे को साथ लेकर रफूचक्कर हो गया।