1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी : RSS की शाखा के जवाब में AAP लगाएगी ‘तिरंगा शाखा’, संजय सिंह बोले- नफरत फैला रही है भाजपा

यूपी : RSS की शाखा के जवाब में AAP लगाएगी ‘तिरंगा शाखा’, संजय सिंह बोले- नफरत फैला रही है भाजपा

आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP)  पर अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति पर चल रही है। आप ने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP)  की ये नीति देश को कमजोर कर रही है। वहीं, राज्‍य की जनता को इसके प्रति होशियार करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तरह ‘शाखाएं’ शुरू करने का फैसला किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP)  पर अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति पर चल रही है। आप ने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP)  की ये नीति देश को कमजोर कर रही है। वहीं, राज्‍य की जनता को इसके प्रति होशियार करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तरह ‘शाखाएं’ शुरू करने का फैसला किया है। आप के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह (Sanjay Singh) ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा (BJP) प्रायोजित रूप से देश में नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही है , जिससे देश और संविधान कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा जारी रहा तो भारत अपनी मूल पहचान को खो देगा और इस पहचान को बचाना जरूरी है।

पढ़ें :- Everest Masala Row : अब 'फिश करी मसाले' पर उठे सवाल, सिंगापुर ने बाजार से उत्पाद वापस मंगाए

आप सांसद ने कहा कि भाजपा की विघटनकारी नीतियों से यूपी और देश की जनता को जागरूक होकर अपनी बुद्धि और विवेक से आगे बढ़ना होगा। पार्टी इसके लिए पूरे उत्तर प्रदेश में तिरंगा शाखाएं शुरू करेगी। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)  की शाखाएं बनाम आप की शाखाएं होंगी।

संजय सिंह ने कहा कि आने वाले छह महीने में इन शाखाओं का गठन किया जाएगा। जबकि 1 जुलाई से तिरंगा शाखा (Tiranga Shakha) प्रमुख बनाने का काम शुरू होगा। अगले छह महीनों में 10 हजार तिरंगा शाखा प्रमुख बनाए जाएंगे। आप नेता ने कहा कि पार्टी ‘हर भारतीय की पहचान और भारत का संविधान’ के लक्ष्य को आगे लेकर आगे बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि आप की शाखाएं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)  की शाखाओं से उलट होंगी। उत्तर प्रदेश के कस्बों, शहरों तथा गांवों में लगने वाली आप की तिरंगा शाखाओं (Tiranga Shakhas)में हर सभा से पहले तिरंगा लगाने के बाद भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़कर लोगों को सुनाई जाएगी, ताकि वे विघटनकारी शक्तियों के फैलाए जा रहे कुचक्र से होशियार रहें।

शाखाओं में होगी आंबेडकर और महात्मा गांधी समेत महापुरुषों पर चर्चा

सिंह ने कहा कि शाखाओं में आयोजित होने वाली सभा में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह, अशफाक उल्ला किसी न किसी महापुरुष पर चर्चा होगी। गांव-गांव, शहर-शहर में तिरंगा शाखाएं (Tiranga Shakhas) लगाकर लोगों को भारत की विशिष्टता की पहचान याद दिलाई जाएगी।

पढ़ें :- Lok Sabha Election: UP में दोपहर एक बजे तक  36.96 फीसदी हुआ मतदान 

दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी आगामी नवम्बर-दिसम्बर में उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकायों के चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए वार्ड, बूथ, मोहल्ला प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे, हर 30 घर पर मोहल्ला प्रभारी बनाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...