उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटें रामपुर और आजमगढ़ में उपचुनाव हो रहे हैं। यहां पर सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। वोटिंग के बीच सपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच सपा विधायक और आजम खान के बेटे अब्दुला आजम ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ऐसे चुनाव का क्या फ़ायदा...?
UP Lok Sabha Bypolls 2022: उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटें रामपुर और आजमगढ़ में उपचुनाव हो रहे हैं। यहां पर सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। वोटिंग के बीच सपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच सपा विधायक और आजम खान के बेटे अब्दुला आजम ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ऐसे चुनाव का क्या फ़ायदा…?
इसके साथ ही सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अरविंद सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि, आजमगढ़ के गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर, आजमगढ़ सदर और मेहनगर विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों से एक साजिश के तहत भाजपा के इशारे पर गड़बड़ी की नीयत से उनकी पार्टी के सभी बूथ एजेंटों को निकाल दिया गया है।
ऐसे चुनाव का क्या फ़ायदा ???@ECISVEEP pic.twitter.com/I1XLnSIkmP
— M.Abdullah Azam Khan (@AbdullahAzamMLA) June 23, 2022
उन्होंने आशंका जताई कि इससे चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली हो सकती है। गौरतलब है कि आजमगढ़ और रामपुर सीट पर सपा ने 2019 में चुनाव जीत दर्ज की थी। आजमगढ़ से अखिलेश यादव और रामपुर से आजम खान चुनाव जीते थे। हालांकि, यूपी विधानसभा में जीत के बाद दोनों नेताओं ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। लिहाजा, अब यहां पर उपचुनाव हो रहा है। ऐसे में सपा के सामने दोनों सीटों पर अपनी प्रतिष्ठा बचाना बड़ी चुनौती बनी हुई है।