1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Lok Sabha Bypolls 2022: रामपुर और आजमगढ़ में वोटिंग जारी, सपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर लगाया बड़ा आरोप

UP Lok Sabha Bypolls 2022: रामपुर और आजमगढ़ में वोटिंग जारी, सपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर लगाया बड़ा आरोप

उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटें आजमगढ़ और रामपुर में उपचुनाव हो रहा है। आज सुबह सात बजे से यहां पर वोटिंग हो रही है। दोनों जगहों पर वोटरों में गजब का उत्साह दिख रहा है। सुबह से ही दोनों सीटों पर वोटरों की लंबी कतार लगी हुई है। वोटिंग के बीच समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Lok Sabha Bypolls 2022: उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटें आजमगढ़ और रामपुर में उपचुनाव हो रहा है। आज सुबह सात बजे से यहां पर वोटिंग हो रही है। दोनों जगहों पर वोटरों में गजब का उत्साह दिख रहा है। सुबह से ही दोनों सीटों पर वोटरों की लंबी कतार लगी हुई है। वोटिंग के बीच समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।

पढ़ें :- Stock Market Crash: ईरान में इजरायली अटैक से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्‍स-निफ्टी धड़ाम

इसमें उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा ने कहा कि, रामपुर लोकसभा उपचुनाव में जारी मतदान को प्रभावित करने के मकसद से विधासभा स्वार के टांडा और दरयाल इलाकों में सत्ता पक्ष के इशारे पर पुलिस सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही है। संज्ञान ले चुनाव आयोग और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो।

निष्पक्ष मतदान करें सुनिश्चित। इसके साथ ही सपा की तरफ से एक और ट्वीट कर लिखा गया है कि, रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए हो रही वोटिंग को प्रभावित करने हेतु SI (टांडा) के द्वारा बूथ संख्या 194 और 195 पर मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है,पोलिंग रुकवा दी गई है। कृपया संज्ञान ले चुनाव आयोग। सुचारू और निष्पक्ष मतदान हो सुनिश्चित।

इसके साथ ही आजमगढ़ में हो रहे उपचुनाव को लेकर भी सपा ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। सपा की तरफ से कहा गया है कि, आज़मगढ़ लोकसभा के विधानसभा क्षेत्र गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर, आज़मगढ़ व मेहनगर के सभी मतदान केंद्रों से साज़िश के तहत BJP के इशारे पर मतदान में गड़बड़ी करने की नीयत से सपा के सभी बूथ एजेंटो को बाहर निकाल दिया गया है।संज्ञान ले चुनाव आयोग। निष्पक्ष चुनाव करें सुनिश्चित।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...