1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP MLC Election 2022 : सपा उम्मीदवार कीर्ति कोल का पर्चा रद्द, BJP प्रत्याशी की निर्विरोध जीत तय

UP MLC Election 2022 : सपा उम्मीदवार कीर्ति कोल का पर्चा रद्द, BJP प्रत्याशी की निर्विरोध जीत तय

यूपी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को एमएलसी उपचुनाव (MLC by-election) में मंगलवार को बड़ा झटका लगा है। एमएलसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल (SP candidate Kirti Kol) का पर्चा रद्द (Candidature Canceled) हो गया है। पर्चा रद्द होने की वजह कीर्ति कोल (Kirti Kol) की उम्र बताई गई है। ऐसे में भाजपा के दोनों उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत तय (Victory Fixed)है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को एमएलसी उपचुनाव (MLC by-election) में मंगलवार को बड़ा झटका लगा है। एमएलसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल (SP candidate Kirti Kol) का पर्चा रद्द (Candidature Canceled) हो गया है। पर्चा रद्द होने की वजह कीर्ति कोल (Kirti Kol) की उम्र बताई गई है। ऐसे में भाजपा के दोनों उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत तय (Victory Fixed)है।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

विधान परिषद उप चुनाव (legislative council by-election) में सपा उम्मीदवार कीर्ति कोल का कम उम्र के चलते नामांकन पत्र खारिज किया गया है, विधान परिषद सदस्य के निर्वाचन के लिए न्यूनतम 30 वर्ष की आयु होनी चाहिए, लेकिन समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  की विधान परिषद  प्रत्याशी कीर्ति कोल ( candidate Kirti Kol) ने नामांकन पत्र में अपनी उम्र 28 वर्ष दिखाई थी।

रिटर्निंग अफसर ने जांच के बाद आज नामांकन पत्र खारिज (Nomination Paper Rejected) करने की कार्रवाई की है। कीर्ति का पर्चा खारिज होने के बाद भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला कोल का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

बता दें कि सोमवार को सपा उम्मीदवार कीर्ति कोल ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (State President Naresh Uttam Patel) और विधानमंडल दल में सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय (SP Chief Whip Manoj Pandey in Legislature Party) के नेतृत्व में नामांकन पत्र दाखिल किया था। कीर्ति ने भी अहमद हसन के निधन से खाली हुई सीट पर नामांकन किया था।

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...