1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP MLC Election : यूपी विधान परिषद चुनाव में कुल 396 मत पड़े, कांग्रेस-बसपा ने नहीं किया मतदान

UP MLC Election : यूपी विधान परिषद चुनाव में कुल 396 मत पड़े, कांग्रेस-बसपा ने नहीं किया मतदान

UP MLC Election : यूपी विधान परिषद (UP Legislative Council) के दो सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया है। मतदान में 403 में से कुल 396 विधायकों ने मतदान किया है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के दो और सुभासपा का एक विधायक जेल में होने के कारण मतदान नहीं कर सका।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP MLC Election : यूपी विधान परिषद (UP Legislative Council) के दो सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया है। मतदान में 403 में से कुल 396 विधायकों ने मतदान किया है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के दो और सुभासपा का एक विधायक जेल में होने के कारण मतदान नहीं कर सका। वहीं, स्वास्थ्य खराब होने के कारण सपा विधायक मनोज पारस भी मतदान नहीं कर सके। कांग्रेस के दोनों विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। बसपा के भी एक विधायक ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2024 : सपा ने पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, 18 नेताओं को दी जगह

अखिलेश , बोले- बड़े सवालों से भाग रही भाजपा

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद उपचुनाव में मतदान करने के बाद कहा कि परंपरा यह है कि पिछड़ों को जिताया जाए। पिछड़ों को जोड़ा जाए और किसी के साथ अन्याय न हो। भाजपा संविधान में मिले अधिकारों को छीन रही है, आज भाजपा को परंपरा क्यों याद आ रही है।

पिछड़े और दलितों का हक छीना जा रहा है। आज मनचाहे तरीके से यूनिवर्सिटी में अपने लोगों की भर्ती हो रही है। रोजगार नहीं दे रहे हैं। आउटसोर्सिंग और प्राइवेटाइजेशन का क्या जवाब है। उन्होंने कहा कि आप जातीय जनगणना कराना नहीं चाहते हैं। सामाजिक न्याय से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़े सवालों से भाजपा भागना चाहती है जिनका जवाब देना होगा।

पढ़ें :- सपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का मेरठ से पत्ता साफ, नए कैंडिडेट का आज ही कर सकती है ऐलान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...