उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन भाजपा का गढ़ और पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र कहे जाने वाले वाराणसी में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे। इसी के साथ ही यहां पर बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह निर्दलीय चुनाव जीती हैं।
UP MLC Elections: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन भाजपा का गढ़ और पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र कहे जाने वाले वाराणसी में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे। इसी के साथ ही यहां पर बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह निर्दलीय चुनाव जीती हैं।
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में मिली करारी हार के बाद पार्टी नेताओं पर सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि, यहां पर बृजेश सिंह का लंबे समय से दबदबा रहा है। बता दें कि, अन्नपूर्णा सिंह को प्रथम वरीयता के 4234, उमेश यादव को 345 और डॉ. सुदामा पटेल को महज 170 मत मिले। कुल वैध मत 4749 मतों की गिनती हुई। जबकि 127 मतपत्र निरस्त कर दिए गए।
इस सीट पर वाराणसी, चंदौली और भदोही के कुल 4949 वोटरों में 4876 ने वोट डाले थे। बता दें कि, भाजपा प्रत्याशी सुदामा पटेल ने पहले ही इस सीट पर हार की आशंका जाहिर की थी। उन्होंने पिछले दिनों मीडियो से बातचीत करते हुए कहा था कि पार्टी के लोग उनका साथ नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी के लोग माफिया बृजेश सिंह की पत्नी का समर्थन कर रहे हैं।