1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP MLC Elections: केशव मौर्य ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा-विधान परिषद चुनाव परिणाम में सपा समाप्त वादी पार्टी

UP MLC Elections: केशव मौर्य ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा-विधान परिषद चुनाव परिणाम में सपा समाप्त वादी पार्टी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव परिणाम में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। भाजपा ने 27 में से 24 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 3 सीटों निर्दलीय जीते हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP MLC Elections: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव परिणाम में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। भाजपा ने 27 में से 24 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 3 सीटों निर्दलीय जीते हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका है।

पढ़ें :- मेरे 90 सेकेंड के भाषण ने कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन में मचा दी खलबली : पीएम मोदी

दरअसल, 36 सीटों के लिए नामांकन हुआ था, जिसमें भाजपा के 9 प्रत्याशी निर्दलीय ही जीत गए थे, जिसके कारण 27 सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। विधान परिषद में मिली जीत के बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्य (Deputy CM Keshav Maurya) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, ‘जनता के बाद जन प्रतिनिधियों ने भी सपा की गुंडागर्दी को नकार दिया है।

पढ़ें :- दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम,कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

सर्वाधिक संख्या में भाजपा के प्रत्याशी विजय प्राप्त कर उच्च सदन के सदस्य बनने की हार्दिक बधाई। यह जीत मोदी—योगी के नेतृत्व में विकास और मज़बूत संगठन तंत्र की है। एक—एक कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधियों का अभिनन्दन है। इसके साथ ही उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि, ‘विधान परिषद चुनाव परिणाम में सपा समाप्त वादी पार्टी।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...