1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: डांस करते हुए अचानक जमीन पर गिरे शख्स की हुई मौत, हैरान करने वाला एक और वीडियो आया समने

UP News: डांस करते हुए अचानक जमीन पर गिरे शख्स की हुई मौत, हैरान करने वाला एक और वीडियो आया समने

इन दिनों हार्ट अटैक की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। कोई नाचते तो कोई बैठे हुए जिंदगी की जंग हार जा रहा है। इस तरह की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही है। इस बीच वाराणसी के चेतगंज थाना के पिपलानी कटरा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां डांस करते हुए एक शख्स की जान चली गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: इन दिनों हार्ट अटैक की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। कोई नाचते तो कोई बैठे हुए जिंदगी की जंग हार जा रहा है। इस तरह की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही है। इस बीच वाराणसी के चेतगंज थाना के पिपलानी कटरा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां डांस करते हुए एक शख्स की जान चली गई।

पढ़ें :- Hardoi News : जेल में क़ैदी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप,जेल प्रशासन कुछ भी बोलने को राजी नहीं

हसंते—हसंते परिवार में मातम पसर गया। मीडिया रिपोर्ट की माने तो ये घटना पिपलानी कटरा औघड़नाथ तकिया क्षेत्र में हुई, जहां मनोज विश्वकर्मा (40) की शादी समारोह के समय डांस करते हुए अचानक आए हार्ट अटैक से मौत हो गई। शादी की खुशियां क्षण भर में ही मातम में बदल गई। बताया जा रहा है कि मनोज विश्वकर्मा के परिवार में 25 नवंबर को शादी थी।

पढ़ें :- UP Board Result 2024 : यूपी बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट; यहां पर चेक करें परीक्षा परिणाम

दोपहर के समय परिवार में बारात निकलने की तैयारी चल रही थी। इससे पहले परछन के समय डांस के दौरान अचानक मनोज की तबीयत बिगड़ी और वह अचेत हो गए। इसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...