1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: अखिलेश यादव ने पूछा, बसपा-कांग्रेस स्पष्ट करे उसकी लड़ाई भाजपा या सपा से?

यूपी: अखिलेश यादव ने पूछा, बसपा-कांग्रेस स्पष्ट करे उसकी लड़ाई भाजपा या सपा से?

उत्तर प्रदेश विधानसभ चुनाव 2022 (uttar pradesh assembly election 2022) को लेकर तैयारी शुरू हो गईं हैं। सभी पार्टियां अपने अपने तरीके से वोटर्स को लुभाने के काम में जुट गए हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) का अहम बयान आया है। उन्होंने कहा कि बसपा-कांग्रेस (BSP-Congress) पहले ये स्पष्ट करे कि उसकी लड़ाई भाजपा (BJP) से है या सपा (SP) से।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभ चुनाव 2022 (uttar pradesh assembly election 2022) को लेकर तैयारी शुरू हो गईं हैं। सभी पार्टियां अपने अपने तरीके से वोटर्स को लुभाने के काम में जुट गए हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) का अहम बयान आया है। उन्होंने कहा कि बसपा-कांग्रेस (BSP-Congress) पहले ये स्पष्ट करे कि उसकी लड़ाई भाजपा (BJP) से है या सपा (SP) से।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

इसके साथ ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने स्पष्ट कर दिया कि यूपी चुनाव 2022 (UP Election 2022) में वह किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे। इसके साथ ही सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा (BJP) को हराने के लिए सभी पार्टियों को एक साथ लाने का प्रयास कर रही है।

वहीं, ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के नेतृत्व वाले भागीदारी संकल्प मोर्चा के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक उनसे कोई बात नहीं हुई है। वहीं, शिवपाल यादव की प्र​गतिशील समाजवादी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि सभी छोटी पार्टियां एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़े।

इसके साथ ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि पांच अगस्त को जनेश्वर मिश्र जी की जयंती पर एक यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 15 अगस्त से भाजपा सरकार की सच्चाई जनता को बताने के लिए कई और यात्राओं का कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...