1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: अखिलेश यादव बोले-BJP के लोग कागज लेकर घूम रहे, टाई-सूट पहने लोगों से कर लेते हैं एमओयू

UP News: अखिलेश यादव बोले-BJP के लोग कागज लेकर घूम रहे, टाई-सूट पहने लोगों से कर लेते हैं एमओयू

अखिलेश यादव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के लोग कागज लेकर घूमते हैं अगर कोई टाई पहने, सूट पहने दिख जाए उससे एमओयू कर लेते हैं। 5 लाख करोड़ रुपए का निवेश तो जमीन पर पहुंचा नहीं अब न जाने तैयारी है कितने लाख करोड़ रुपए की। क्या यह जमीन पर पहुंचेगा? भाजपा जनता को धोखा दे रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शनिवार को रामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा सरकार (BJP government) पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, पुलिस प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रहा है। आदरणीय आज़म खान साहब पर सब झूठे मुकदमे लगे हैं, अगर पुलिस के अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी बन जाएंगे उनसे आप क्या न्याय की उम्मीद करेंगे?

पढ़ें :- Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी का शव बांदा से गाजीपुर रवाना, शनिवार को होगा सुपुर्द-ए-खाक

मैं भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के लोगों से पूछना चाहता हूं। एलआईसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और ना जाने कितनी संस्थाओं का पैसा अपने सबसे प्रिय उद्योगपति को लगा दिया। आज कई लाख करोड़ रुपए का घाटा हो गया है। क्या अधिकारियों को जेल भेजा जाएगा? समाजवादी पार्टी के लोगों पर झूठे मुकदमे लगे हैं। ये भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party)  ने जो नई परंपरा चलाई है यह लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर रही है। लोकतंत्र में यह स्वस्थ व्यवहार नहीं है कि आप अपने पॉलिटिकल लोगों पर झूठे मुकदमे लगाएं।

साथ ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के लोग कागज लेकर घूमते हैं अगर कोई टाई पहने, सूट पहने दिख जाए उससे एमओयू कर लेते हैं। 5 लाख करोड़ रुपए का निवेश तो जमीन पर पहुंचा नहीं अब न जाने तैयारी है कितने लाख करोड़ रुपए की। क्या यह जमीन पर पहुंचेगा? भाजपा जनता को धोखा दे रही है।

उन्होंने कहा कि, सरकार कहती है हम इन्वेस्टमेंट लाएंगे। लखनऊ में इन्वेस्टमेंट की तैयारी हो रही है। कम से कम सरकार बताए पिछली बार कितना इन्वेस्टमेंट आया था। मुख्यमंत्री कह रहे 75% जमीन पर ले आए। मुझे बताइए मुरादाबाद अमरोहा रामपुर में कोई बड़ा कारखाना लगा हो सरकार की तरफ से? बजट को लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, भाजपा से जनता बहुत निराश है। यह बजट सरकार का विदाई बजट था। इसके बाद सरकार की विदाई तय है।

 

पढ़ें :- मुख़्तार अंसारी की जेल में हुई मौत मामले की हो उच्चस्तरीय जांच, ताकि सही तथ्य सामने आ सकें: मायावती

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...