1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: भाजपा सरकार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा-महंगाई चरम सीमा पर है, अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया

UP News: भाजपा सरकार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा-महंगाई चरम सीमा पर है, अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया

अखिलेश यादव ने अडानी ग्रुप के इंवेस्टमेंट पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, एक कंपनी जो दावा करती थी कुछ दिनों पहले तक कि 70 हज़ार करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करेंगे। आज जिन्होंने चीजें जानी होंगी जो मालिक दुनिया में नंबर दो पर था हम आप सब उम्मीद लगाए थे कि 2024 में नंबर एक पर पहुंच जाए। आज सोचिए 20 की सूची से भी बाहर हो गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शुक्रवार को हरदोई पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, भाजपा बेईमानी कर ले और बेईमानी की बधाई एक दूसरे को दे। यह पहला चुनाव नहीं है इससे भी पहले ऐसे चुनाव हुए हैं, जिला पंचायत चुनाव में कीमत लगाई गई, ब्लाक प्रमुख में पर्चे नहीं भरने दिए गए, एमएलसी चुनाव में डीएम एसपी और प्रशासन लड़ता रहा। साथ ही कहा कि, जो समाजवादी सरकार के समय संडीला में कारखाने लगे थे उसके आगे एक भी कारखाना नहीं लगा हरदोई में।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2024 : सपा ने पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, 18 नेताओं को दी जगह

इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अडानी ग्रुप के इंवेस्टमेंट पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, एक कंपनी जो दावा करती थी कुछ दिनों पहले तक कि 70 हज़ार करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करेंगे। आज जिन्होंने चीजें जानी होंगी जो मालिक दुनिया में नंबर दो पर था हम आप सब उम्मीद लगाए थे कि 2024 में नंबर एक पर पहुंच जाए। आज सोचिए 20 की सूची से भी बाहर हो गया।

महंगाई पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, महंगाई चरम सीमा पर है। भारतीय जनता पार्टी ने अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है। बजट पर भी अखिलेश यादव ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, देश का बजट पास हुआ है इससे किसी के चेहरे पर खुशी नहीं है। क्या बजट में महंगाई और बेरोजगारी को कम करने का कोई फैसला लिया गया है?

 

 

पढ़ें :- मुजफ्फरनगर पहुंचे सीएम योगी, प्रबुद्ध सम्मेलन के मंच से चौधरी साहब को किया याद

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...