1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अखिलेश का निशाना, कहा-BJP अप्रत्यक्ष कर लगा रही

UP News: सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अखिलेश का निशाना, कहा-BJP अप्रत्यक्ष कर लगा रही

होली से पहले महंगाई का एक और बढ़ा झटका लगा है। लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 50 रुपये और कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 350.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सिलेंडर के दाम बढ़ने पर विपक्षी दल के नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा है। सपा अध्यक्ष ने इसके भाजपा का अप्रत्यक्ष कर बताया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: होली से पहले महंगाई का एक और बढ़ा झटका लगा है। लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 50 रुपये और कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 350.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सिलेंडर के दाम बढ़ने पर विपक्षी दल के नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा है। सपा अध्यक्ष ने इसके भाजपा का अप्रत्यक्ष कर बताया है।

पढ़ें :- क़ानून-व्यवस्था को लेकर BJP सरकार का रवैया काम-चलाऊ होगा तो कार्यवाहक अधिकारी से ही काम चलाया जाएगाः अखिलेश यादव

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने CM ममता बनर्जी का वीडियो शेयर कर BJP पर साधा निशाना, कहा-UP में माफ़िया भी धुल जाते हैं और धोनेवाले ख़ुद भी

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘भाजपा घरेलू व कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाकर खाने पर अप्रत्यक्ष कर लगा रही है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से हर तरह का उत्पादन महंगा होगा, लागत बढ़ेगी तो उत्पादों के दाम भी बढ़ेंगे। जो नौकरीपेशा बच्चे बाहर से मंगाए टिफ़िन और खाने पर निर्भर करते हैं, ये उनकी जेब पर भी डाका है।’

इसके साथ ही शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने ट्वीट कर लिखा है कि, एक तरफ तो यूपी में घरेलू बिजली दरों में 18 से 23 फीसदी के वृद्धि प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है, दूसरी तरफ होली से पहले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर में 50 ₹ की बढ़ोत्तरी व कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में करीब 350 ₹ की बढ़ोत्तरी हुई है। भाजपा सरकार मतलब आम आदमी की जिंदगी दुश्वार…

पढ़ें :- UP News: एनकांउटर में मारे गए पुष्पेंद्र यादव की पत्नी ने दी जान, अखिलेश बोले-किसी को आत्महत्या के लिए मजबूर करना हत्या ही है

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...