उत्तर प्रदेश के मऊ स्थित भीटी बाजार में बुधवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां पर भाजपा नेता के भतीजे को गोली मार दी गई। इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं, आरोपी के मुख्तार गैंग से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि जांघ में गोली लगने से युवक घायल हो गया, जिसे डॉक्टरों ने वाराणसी भेज दिया है।
UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ स्थित भीटी बाजार में बुधवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां पर भाजपा नेता के भतीजे को गोली मार दी गई। इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं, आरोपी के मुख्तार गैंग से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि जांघ में गोली लगने से युवक घायल हो गया, जिसे डॉक्टरों ने वाराणसी भेज दिया है।
पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि आरोपी हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी निवासी अजय दूबे (27) पुत्र अशोक कुमार दुबे ने बताया कि बुधवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे वह घर का सामान खरीदने के लिए बाहर निकला था। वो किराने की दुकान पर समान ले रहा था। आरोप है कि वहां पर मौजूद पकंज सिंह किसी बात को लेकर अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर उसने पिस्टल से अजय को गोली मार दी।
गोली उसके दाहिने जांघ में लगी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि गोली मारने वाले बदमाश पंकज सिंह का संबंध माफिया अंसारी मुख्तार गिरोह से है। एक माह पहले अवैध असलहा के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पिछले दिनों वह जमानत पर रिहा हुआ था। उधर घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।