1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News:मेरठ में कोल्ड स्टोरेज का बॉयलर फटा, 4 मजदूरों की मौत, कई लोग गंभीर रूप से हुए घायल

UP News:मेरठ में कोल्ड स्टोरेज का बॉयलर फटा, 4 मजदूरों की मौत, कई लोग गंभीर रूप से हुए घायल

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। दरअसल, मेरठ के दौराला क्षेत्र में बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज का बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने से पूरी छत उड़ गयी। बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में चार मजदूरों की जान चली गयी है, जबकि 50 से 60 लोगों के घायल होने की सूचना है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। दरअसल, मेरठ के दौराला क्षेत्र में बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज का बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने से पूरी छत उड़ गयी। बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में चार मजदूरों की जान चली गयी है, जबकि 50 से 60 लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, अभी मृतक की संख्या को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पढ़ें :- ब्रज के चहुंमुखी विकास के लिए रहूंगी तत्पर, भाजपा ने विलुप्त धरोहरों को संजोया : हेमा मालिनी

पुलिस टीमें राहत और बचाव का काम कर रही है। बताया गया कि कुछ मजदूर मलबे में दबे तो कुछ गैस रिसाव से बेहोश हुए हैं, जिनको मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बता दें कि, बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का दौराला में कोल्ड स्टोर है।

शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे कोल्ड स्टोर में बॉयलर फट गया, जिससे निमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया। गैस रिसाव में 50 से 60 मजदूर बेहोश होने बताए गए हैं। हादसे की सूचना पर फायर बिग्रेड के साथ पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गयी। हादसे में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...