1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: सीएम योगी बोले-स्मार्ट और आत्मनिर्भर बने ग्राम पंचायतें, किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत न आए

UP News: सीएम योगी बोले-स्मार्ट और आत्मनिर्भर बने ग्राम पंचायतें, किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत न आए

उन्होंने कहा कि, प्रदेश में 10 नगर निगम 'स्मार्ट नगर निगम' के रूप में विकसित हो रहे हैं। 07 अन्य नगर निगमों को हमने राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत लेकर उन्हें स्मार्ट सिटी बनाने का कार्य प्रारंभ किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमें अपनी ग्राम पंचायत के संसाधनों का उपयोग इस रूप में करना है कि किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत न आने पाए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने शुक्रवार मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत 370 उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया व राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अन्तर्गत 3,145 ग्राम पंचायत सचिवों को लैपटॉप वितरित किए। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना का शुभारम्भ करते हुए कहा कि मां और जन्मभूमि दोनों स्वर्ग से बढ़कर होती हैं।

पढ़ें :- मुजफ्फरनगर पहुंचे सीएम योगी, प्रबुद्ध सम्मेलन के मंच से चौधरी साहब को किया याद

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, प्रदेश में 10 नगर निगम ‘स्मार्ट नगर निगम’ के रूप में विकसित हो रहे हैं। 07 अन्य नगर निगमों को हमने राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत लेकर उन्हें स्मार्ट सिटी बनाने का कार्य प्रारंभ किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमें अपनी ग्राम पंचायत के संसाधनों का उपयोग इस रूप में करना है कि किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत न आने पाए।

बल्कि, ग्राम पंचायत अपने रिसोर्सेज से ग्राम पंचायत के समग्र विकास और जनता की बुनियादी सुविधाओं को भी वहां पर लागू कर सके। इसके साथ ही कहा कि, अस्वस्थ शरीर कोई कार्य नहीं कर सकता है। मजदूरी से लेकर ग्राम पंचायत का संचालन हो या प्रदेश का संचालन…यह स्वस्थ शरीर से ही हो पाएगा।

पढ़ें :- 'कथित शराब घोटाले का पैसा कहां गया? 28 मार्च को कोर्ट में सबूत के साथ अरविंद केजरीवाल करेंगे खुलासा'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...