1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: 25 फायर स्टेशनों का सीएम योगी ने किया लोकार्पण, कहा-अग्निशमन सेवा को तकनीकी रूप से और मजबूत करने की जरूरत

UP News: 25 फायर स्टेशनों का सीएम योगी ने किया लोकार्पण, कहा-अग्निशमन सेवा को तकनीकी रूप से और मजबूत करने की जरूरत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार 25 फायर स्टेशनों का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश में अग्निशमन सेवा के विस्तार के लिए लगातार काम किया गया है। विगत 05 वर्ष में पूरे प्रदेश में 97 अग्निशमन केंद्र स्वीकृत किए गए, जिसमें आज 25 केंद्रों का लोकार्पण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, अग्निशमन सेवा को तकनीकी रूप से और प्रभावी बनाने का काम होना चाहिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार 25 फायर स्टेशनों का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश में अग्निशमन सेवा के विस्तार के लिए लगातार काम किया गया है। विगत 05 वर्ष में पूरे प्रदेश में 97 अग्निशमन केंद्र स्वीकृत किए गए, जिसमें आज 25 केंद्रों का लोकार्पण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, अग्निशमन सेवा को तकनीकी रूप से और प्रभावी बनाने का काम होना चाहिए।

पढ़ें :- Stock Market Crash: ईरान में इजरायली अटैक से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्‍स-निफ्टी धड़ाम

अधिकारी इसके लिए कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा हाई राइज बिल्डिंगों में आग बुझाने के लिए ड्रोन से आग बुझाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए भी तैयारी हो रही है। साथ ही कहा कि, उत्तर प्रदेश में मुख्य अग्निशमन अधिकारी, फायर मैन व FSSO के लगभग 3,000 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरा करके उनकी ट्रेनिंग हो रही है।

मुझे प्रसन्नता है कि हम लोगों ने विगत 05 वर्ष में इस विभाग के 838 कार्मिकों को प्रोन्नति भी दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, विगत 05 वर्षों में 241 अग्निशमन वाहन क्रय किए गए हैं। यूपी सरकार ने अपने स्तर पर सुविधाओं को और मजबूत किया है। ड्रोन का उपयोग आज की आवश्यकता है। उस दिशा में हमें खुद को तैयार करना होगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा ​कि, विगत 05 वर्षों में 1.5 लाख से अधिक पुलिस कार्मिकों की भर्ती प्रदेश में की गई है। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था से निवेश में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के प्रति लोगों की धारणा बदली है।

पढ़ें :- Pakistan Suicide Attack : पाकिस्तान में जापानी नागरिकों की गाड़ी पर आत्मघाती हमला, दो लोगों की मौत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...