1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: बोलेरो और टेंपो की भीषण टक्कर में आठ लोगों की दर्दनाक मौत, 6 घायल

UP News: बोलेरो और टेंपो की भीषण टक्कर में आठ लोगों की दर्दनाक मौत, 6 घायल

उत्तर प्रदेश के कासगंज (Kasganj) में मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गयी, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये घटना पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के समीप बोलेरो और टेंपों की टक्कर से हुई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज (Kasganj) में मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गयी, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये घटना पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के समीप बोलेरो और टेंपों की टक्कर से हुई। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

पढ़ें :- पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश

वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने व घायलों का निःशुल्क उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, टेंपों में 10 सवारियां थीं और इसमें ज्यादातर महिलाएं थीं। बताया जा रहा है कि सभी पटियाली में आयोजित सत्संग में शामिल होने के लिए जा रहीं थीं।

तभी गांव अशोकपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में टेंपों में सवार महिलाओं समेत सात लोगों की मौके पर मौत हो गयी। वहीं, बोलेरे में सवार एक व्यक्ति की मौत की खबर है। पुलिस का कहना है कि, आठ मृतकों में से दो की शिनाख्त हुई है, जिनके नाम कमलेश, कुसुमलता पत्नी मेवाराम निवासी घसिया चिलौली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...