1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: महिला से बदलसूली करने वाले श्रीकांत त्यागी पर FIR, गिरफ्तारी के डर से हुआ फरार

UP News: महिला से बदलसूली करने वाले श्रीकांत त्यागी पर FIR, गिरफ्तारी के डर से हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी (BJP leader Shrikant Tyagi) पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। नोएडा पुलिस ने गालीबाज नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। नोएडा के थाना फेस-2 में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। वहीं, एफआईआर होने के बाद श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) फरार हो गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में महिला से बदसलूकी करने वाले  श्रीकांत त्यागी (BJP leader Shrikant Tyagi) पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। नोएडा पुलिस ने गालीबाज नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। नोएडा के थाना फेस-2 में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। वहीं, एफआईआर होने के बाद श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) फरार हो गया है।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

सेंट्रल नोएडा की एडीसीपी अंकिता शर्मा का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि, पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की चार गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है

महिला से बदसलूकी का वीडियो हुआ था वायरल
बता दें कि, श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में श्रीकांत त्यागी महिला से बदसलूकी करता दिख रहा है। यही नहीं वो वीडियो में महिला से गाली गलौच के साथ उसको धमका भी रहा है। श्रीकांत यागी ने सोशल मीडिया पर खुद को भाजपा के किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य और सत्तारूढ़ दल की युवा किसान समिति का राष्ट्रीय समन्वयक बताया है।

ये है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी ने सोसाइड के पार्क में अवैध कब्जा किया हुआ है। इसको लेकर सोसाइटी के निवासी आए दिन शिकायत करते रहते हैं। श्रीकांत को 15 दिन के अंदर अवैध कब्जा हटाने का नोटिस भी मिल चुका है। इसके बाद भी श्रीकांत सोसाइटी के निवासियों पर खुद को बड़ा नेता बताकर सत्ता का रौब झाड़ते हुए अवैध कब्जे को हटाने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि एक महिला इसे अवैध कब्जे को लेकर श्रीकांत से बातचीत कर रही थी इसी दौरान बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी अपना आपा खो दिया और महिला से बदसलूकी करने लगा।

पढ़ें :- रालोद चीफ जयंत चौधरी रोड शो के दौरान जख्मी, रथ के एंगल में फंसकर लहूलुहान हुआ का हाथ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...