1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: सीएम योगी के औद्योगिक मामलों के सलाहकार नियुक्त किए गए पूर्व आईएएस अरविंद कुमार, फरवरी में हुए थे रिटायर

UP News: सीएम योगी के औद्योगिक मामलों के सलाहकार नियुक्त किए गए पूर्व आईएएस अरविंद कुमार, फरवरी में हुए थे रिटायर

  रिटायर आईएएस अरविंद कुमार को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के औद्योगिक मामलों का सलाहकार नियुक्त किया गया है। 1988 बैच के आईएएस अफसर अरविंद कुमार बीते फरवरी में रिटायर हुए थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News:  रिटायर आईएएस अरविंद कुमार (Retired IAS Arvind Kumar) को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के औद्योगिक मामलों का सलाहकार नियुक्त किया गया है। 1988 बैच के आईएएस अफसर अरविंद कुमार बीते फरवरी में रिटायर हुए थे।

पढ़ें :- सीएम योगी की कुर्सी पर नजर गड़ाये डिप्टी सीएम ने खोज लिया है बिना खून निकाले रिपोर्ट देने का नायाब तरीका : अ​खिलेश यादव

बता दें कि, शासन द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि राज्य के त्वरित अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री को औद्योगिक क्षेत्र में परामर्श देने हेतु सलाहकार (औद्योगिक सेक्टर) एक अस्थायी निःसंवर्गीय पद दिनांक 29 फरवरी, 2024 तक के लिए सृजित किये जाने एवं उक्त पद पर अरविन्द कुमार, सेवानिवृत्त आई0ए0एस0 (आर 0आर 0-1988) को तैनात किये जाने की सहर्ष स्वीकृति राज्यपाल प्रदान करते हैं।

इसके बाद से ही कयास लगाये जा रहे थे कि उन्हें मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में औद्योगिक विकास से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। दरअसल, उत्त प्रदेश में निवेश लाने और ग्लोबन इन्वेटर्स समिट को सफल बनाने में अरविंद कुमार की अहम भूमिका थी।

इस समिट के जरिए राज्य को 33.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे, जो एक बड़ी कामयाबी है। कहा जा रहा है कि इसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने उन पर भरोसा जताया है। हालांकि मौजूदा समय में अवनीश कुमार अवस्थी (Avnish Kumar Awasthi) मुख्यमंत्री के सलाहकार हैं। पिछले महीने ही उनका कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ाया गया था।

पढ़ें :- शहर नहीं लखनऊ नगर निगम के 'बजट' को साफ कर रहे अधिकारी, 'प्रधान और राव' की जोड़ी कंपनियों से मिलकर लूट रहे सरकारी खजाना

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...