1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: इंस्पेक्टर की पत्नी ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस घटना की जांच में जुटी, सात साल पहले हुई थी शादी

UP News: इंस्पेक्टर की पत्नी ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस घटना की जांच में जुटी, सात साल पहले हुई थी शादी

यूपी के कासगंज में एक दर्दनाक घटना हुई। यहां पर इंस्पेक्टर की पत्नी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। थाना परिसर में गोली की आवास सुनते ही हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो देखा कि महिला की मौत हो गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News:  यूपी के कासगंज में एक दर्दनाक घटना हुई। यहां पर इंस्पेक्टर की पत्नी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। थाना परिसर में गोली की आवास सुनते ही हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो देखा कि महिला की मौत हो गयी है।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

उधर, थाना परिसर में बने आवास में इंस्पेक्टर की पत्नी की सुसाइड की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच गए। उधर, इसकी सूचना मिलने के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतका की बहन ने इंस्पेक्टर पर ही गोली मारने का आरोप लगा दिया है।

वहीं, एसपी ने इस मामल में इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस की माने तो सिकंदरपुर वैश्य थाने के इंस्पेक्टर विवेक गुप्ता की पत्नी आरती (30) ने मंगलवार की रात तकरबीन दस बजे कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि शादी के सात वर्ष हुए थे। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद ये घटना हुई है।

पढ़ें :- Nautanwa:चर्च में हुई विशेष प्रार्थना,आज मनाया गया पुण्य बृहस्पतिवार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...