1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: निकाय चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 पीपीएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए लिस्ट

UP News: निकाय चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 पीपीएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए लिस्ट

यूपी सरकार ने शुक्रवार 29 पीपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। यूपी निकाय चुनाव से पहले इतनी बड़ी संख्या में पीपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इसमें दिनेश कुमार पुरी एडिशनल एसपी फायर सर्विस मुख्यालय लखनऊ बने हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: यूपी में  शुक्रवार 29 पीपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। यूपी निकाय चुनाव से पहले इतनी बड़ी संख्या में पीपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। डीजीपी मुख्यालय की तरफ से जारी की गई सूची में इसमें दिनेश कुमार पुरी एडिशनल एसपी फायर सर्विस मुख्यालय लखनऊ बने हैं।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश बढ़ रहा आगे, कानून व्यवस्था के क्षेत्र में हुआ सबसे अच्छा कार्य, योगी 2.0 के एक साल पर एके शर्मा ने गिनाई उपलब्धियां

इसके साथ ही राजेश पांडे एडिशनल एसपी कानपुर देहात, राजेश कुमार श्रीवास्तव एडीसीपी कानपुर कमिश्नरेट, अभय नाथ त्रिपाठी एडिशनल एसपी पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ, घनश्याम चौरसिया एडिशनल एसपी इंटेलिजेंस मुख्यालय लखनऊ,जया शांडिल्य एडीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट, राघवेंद्र सिंह स्टाफ अफसर एडीजी आगरा जोन, अवनीश कुमार एडिशनल एसपी पीटीएस मेरठ, प्रदीप शर्मा एडिशनल एसपी ट्रेनिंग मुख्यालय लखनऊ और ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद एडिशनल एसपी गाजीपुर बने हैं।

पढ़ें :- World Boxing Championship 2023: भारतीय बॉक्सर नीतू घंघास ने मंगोलियाई खिलाड़ी को हराया जीता गोल्ड मेडल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...