1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: 500 से अधिक खिलाड़ियों को शासन की विभिन्न सेवाओं से जोड़ा जाएगा, सीएम योगी ने किया ऐलान

UP News: 500 से अधिक खिलाड़ियों को शासन की विभिन्न सेवाओं से जोड़ा जाएगा, सीएम योगी ने किया ऐलान

स्वस्थ शरीर हेतु व्यक्ति के लिए खेलकूद की गतिविधियों में सहभागी बनना अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवा शक्ति को सकारात्मक एवं रचनात्मक दिशा की ओर अग्रसर करने में खेलकूद गतिविधियों की बड़ी भूमिका होती है। साथ ही कहा कि, 71वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर चौम्पियनशिप 2022-23 में विभिन्न राज्यों, केंद्रीय शासित प्रदेशों एवं केंद्रीय पुलिस बलों की कुल 32 टीमें प्रतिभाग करेंगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News:  मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ (Chief Minister Yagi Adityanath) आज सशस्त्र सीमा बल द्वारा लखनऊ में आयोजित 7वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स संकुल चौंपियनशिप 2022-23 के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री (Chief Minister Yagi Adityanath) ने कहा कि, मेरे लिए यह अत्यंत प्रसन्नता का क्षण है जब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 71वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर चौम्पियनशिप 2022-23 का आयोजन और उसका उद्घाटन आज यहां सम्पन्न होने जा रहा है। 10 वर्ष बाद यह अवसर उत्तर प्रदेश को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि, ‘शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्‘ यानि..हमारे जीवन के जितने भी साधन हैं, कर्तव्य हैं, वह सभी एक स्वस्थ शरीर से ही सम्पन्न हो सकते हैं। स्वस्थ शरीर हेतु व्यक्ति के लिए खेलकूद की गतिविधियों में सहभागी बनना अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवा शक्ति को सकारात्मक एवं रचनात्मक दिशा की ओर अग्रसर करने में खेलकूद गतिविधियों की बड़ी भूमिका होती है। साथ ही कहा कि, 71वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर चौम्पियनशिप 2022-23 में विभिन्न राज्यों, केंद्रीय शासित प्रदेशों एवं केंद्रीय पुलिस बलों की कुल 32 टीमें प्रतिभाग करेंगी।

पढ़ें :- UP News: एटा में दर्दनाक हादसा, दो मासूम सहित चार की मौत

500 से अधिक खिलाड़ियों को विभिन्न सेवाओं में स्थान देने की तैयारी
मुख्यमंत्री (Chief Minister Yagi Adityanath) ने कहा कि, खिलाड़ियों की सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को यूपी पुलिस और शासन की विभिन्न सेवाओं में स्थान देने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा रहा है। हम 500 से अधिक खिलाड़ियों को शासन की विभिन्न सेवाओं में स्थान देने जा रहे हैं जहां पर वह खेल कूद की गतिविधियों में भाग लेने के साथ ही बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे। पुलिस बल की यह ताकत होनी चाहिए कि जब देश या राज्य के अंदर कानून व्यवस्था का संकट आएगा तो सुरक्षा देंगे। वहीं शांतिपूर्ण स्थिति में अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कार्य करेंगे।

देश के सामर्थ्य और कौशल को प्रदर्शित करती हैं प्रतियोगिताएं
सीएम योगी (Chief Minister Yagi Adityanath) ने कहा कि आज ओलंपिक, एशियाड, वर्ल्ड चौंपियनशिप, कॉमनवेल्थ गेम्स सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगताओं में भारत का प्रतिभाग बढ़ने के साथ ही मेडल की संख्या में भी वृद्धि हुई है। यह किसी देश के सामर्थ्य और कौशल को प्रदर्शित करता है। खेल कूद की प्रतियोगिता सम और विषम परिस्थितियों में बहुत कुछ देने का काम करती है। आज उत्तर प्रदेश खेल कूद की गतिविधियों में तेजी के साथ आगे बढ़ा है। प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इन प्रतियोगिताओं के साथ दो से ढाई हजार खिलाड़ी जुड़ते हैं। युवा शक्ति को रचनात्मक और सकारात्मक दिशा में अग्रसर करने में खेल कूद की गतिविधियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके लिए सरकार, औद्योगिक और सामाजिक संस्थाओं के स्तर पर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार भारत सरकार के साथ मिलकर सभी ग्राम पंचायतों में युवक और महिला मंगल दल को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करा रही है।

 

पढ़ें :- UP Assembly By-Election : बीजेपी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए चार प्रत्याशी किए घोषित, दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...