1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: एक बार फिर से बदलेगी राजधानी लखनऊ की सूरत, 600 सड़कें, 150 पार्क और 4500 स्ट्रीट लाइट का प्रस्ताव पास

UP News: एक बार फिर से बदलेगी राजधानी लखनऊ की सूरत, 600 सड़कें, 150 पार्क और 4500 स्ट्रीट लाइट का प्रस्ताव पास

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहले से ही काफी खुबसूरत है। इसको और खुबसूरत बनाने के लिए नगर निगम एक बड़ी योजना लेकर आ रही है। नगर निगम के अधिकारियों की अनुसार अगले 4 महीने में राजधानी लखनऊ में 600 सड़कें बनाई जाएंगी और शहर में करीब डेढ़ सौ पार्क संवरेंगे।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहले से ही काफी खुबसूरत है। इसको और खुबसूरत बनाने के लिए नगर निगम एक बड़ी योजना लेकर आ रही है। नगर निगम के अधिकारियों की अनुसार अगले 4 महीने में राजधानी लखनऊ में 600 सड़कें बनाई जाएंगी और शहर में करीब डेढ़ सौ पार्क संवरेंगे। कहा जा रहा है कि यह कार्य आगामी दिसंबर के चुनाव के पहले पूरा किया जाएगा।

पढ़ें :- आयरलैंड में भारत के राजदूत ने पीएम मोदी पर ऐसा क्या कहा? कांग्रेस तुरंत बर्खास्तगी की मांग पर अड़ी

बता दें कि दिसंबर में नगर निगम का चुनाव होना है। जिसको लेकर नगर निगम ने राजधानी को चमकाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके अन्तर्गत लखनऊ के सड़के, पार्क के अलावा करीब साढ़े चार हजार नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी।

इसके लिए नगर निगम ने सभी पार्षदों से खराब सड़कों, पार्कों और नाले-नालियों का प्रस्ताव भी मांगा है, जिस पर काम होगा। जल्द ही इन कामों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी, और चुनाव तक इसको संपन्न कर दिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए करीब 140 करोड़ रुपए खर्च होगा। इसके लिए 13 जून को नगर निगम सदन में बजट भी पास हो चुका है।

पढ़ें :- Viral video: जब हाथ में हसिया लेकर खेत में गेहूं की फसल काटने पहुंची डीएम कृतिका शर्मा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...