1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: प्रियंका गांधी का यूपी सरकार पर हमला, पूछा-आखिर किसानों के साथ ये अन्याय क्यों?

UP News: प्रियंका गांधी का यूपी सरकार पर हमला, पूछा-आखिर किसानों के साथ ये अन्याय क्यों?

UP News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने किसानों के मुद्दे को लेकर योगी सरकार (Yogi Sarkar) पर फिर से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद से किसानों (farmers) के गन्ने के रेट में कोई भी वृद्धि नहीं की है। ऐसे में सरकार किसानों के साथ ये अन्याय क्यों कर रही है। बुधवार को भी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने गन्ना के रेट नहीं बढ़ाए जाने को लेकर योगी सरकार (Yogi Sarkar) पर हमला बोला था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- Two Groups Clashed in Tihar Jail : संजय सिंह बोले- वहां हो चुकी हैं कई हत्याएं, अरविंद केजरीवाल के जीवन से खिलवाड़ कर रही है बीजेपी

गुरुवार को प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने ट्वीट कर लिखा है, उप्र में किसानों के लिए बिजली के दाम कई बार बढ़ चुके हैं। डीजल के दाम तो 100 से अधिक बार बढ़ चुके हैं। लेकिन किसान के गन्ने के दाम में 2017 से 0 रू की बढ़ोत्तरी हुई। आखिर किसानों के साथ ये अन्याय क्यों?

बता दें कि, यूपी में विधानसभा चुनाव (Assembly elections in UP) के करीब आते ही सभी पार्टियां किसानों को साधने की कोशिश में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में ​प्रियंका गांधी भी लगातार किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने में जुटी हुई हैं।

इससे पहले प्रियंका (Priyanka) ने ट्वीट कर कहा था कि, पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किसानों की बात सुनी और गन्ने के दाम 360रू/क्विंटल किए। गन्ने का 400रू/क्विंटल का वादा करके आई उप्र भाजपा सरकार ने 3 साल से गन्ने के दाम पर एक फूटी कौड़ी नहीं बढ़ाई है और किसानों द्वारा आवाज उठाने पर “देख लेने” जैसी धमकी देती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...