1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: राहुल गांधी देश की बदनामी विदेश में और अ​खिलेश यादव यूपी की बदनामी देश में कर रहे, केशव मौर्य ने साधा निशाना

UP News: राहुल गांधी देश की बदनामी विदेश में और अ​खिलेश यादव यूपी की बदनामी देश में कर रहे, केशव मौर्य ने साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निधाना साधा है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी देश की बदनामी विदेश में करते हैं और अखिलेश यादव यूपी की बदनामी देश में कर रहे हैं। दरअसल, इन दिनों भाजपा राहुल गांधी पर हमलावर हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निधाना साधा है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) देश की बदनामी विदेश में करते हैं और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  यूपी की बदनामी देश में कर रहे हैं। दरअसल, इन दिनों भाजपा राहुल गांधी पर हमलावर हैं।

पढ़ें :- रालोद चीफ जयंत चौधरी रोड शो के दौरान जख्मी, रथ के एंगल में फंसकर लहूलुहान हुआ का हाथ

भाजपा नेताओं की तरफ से राहुल गांधी पर ताबड़तोड़ हमले बोले जा रहे हैं। संसद में भी राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयान पर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा नेता उनसे माफी मांगने की बात कह रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस भी इसको लेकर हमलावर है।

इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘कांग्रेस के राहुल गांधी देश की बदनामी विदेश में करते हैं और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की बदनामी देश में कर रहे हैं! दोनों नेता भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हैं! भगवान से प्रार्थना है कि दोनों को सद्बुद्धि दें।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...