1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: यमुना नदी में पलटी नाव में लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू जारी, मृतकों के परिवार को 4-4 लाख का मुआवजा

UP News: यमुना नदी में पलटी नाव में लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू जारी, मृतकों के परिवार को 4-4 लाख का मुआवजा

उत्तर प्रदेश के बांदा में गुरुवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पर यमुना नदी के बीच में दर्जनों लोगों से भरी नाव पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में चार शवों को नदी से बाहर निकाला गया है, जबकि 17 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News:  उत्तर प्रदेश के बांदा में गुरुवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पर यमुना नदी के बीच में दर्जनों लोगों से भरी नाव पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में चार शवों को नदी से बाहर निकाला गया है, जबकि 17 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

पढ़ें :- Electoral Bond Case : अमित शाह का राहुल पर पलटवार, बोले- क्या विपक्ष को इलेक्टोरल बांड से मिले चंदे को भी ‘जबरन वसूली’ कहेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही पीड़ितों की मदद और राहत के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मंत्री रामकेश निषाद और राकेश सचान को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए। साथ ही मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से प्रति मृतक 4 लाख रुपए की राहत राशि देने के लिये भी निर्देश दिए हैं।

लापता लोगों के रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन जारी
बता दें कि, बांदा में हुए इस दर्दनाक घटना में 17 लोग अभी तक लातपा हैं, जिनकी तलाश जारी है। गुरुवार से ही लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नदी के किनारे लापता लोगों के परिजनों की भीड़ है। 18 घंटे से लापता को ढूंढने की जंग जारी है। इस बीच पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि 30-35 लोगों से भरी एक नौका दोपहर बाद मरका थाना क्षेत्र के यमुना घाट से फतेहपुर जिले के जरौली घाट जा रही थी, तभी बीच जलधारा में हवा का झोंका आने से नौका डगमगा कर पलट गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...