1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: रिटायर कांस्टेबल की पत्नी और नातिन की बेरहमी से गला काटकर हत्या, डबल मर्डर से मचा सनसनी

UP News: रिटायर कांस्टेबल की पत्नी और नातिन की बेरहमी से गला काटकर हत्या, डबल मर्डर से मचा सनसनी

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां पर बच्ची समेत दो लोगों की गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News:  उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां पर बच्ची समेत दो लोगों की गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मेरठ (Meerut) के नौचंदी थाना इलाके के शास्त्री नगर में डी-ब्लॉक में रिटायर पुलिसकर्मी के परिवार में एक 12 साल की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

पढ़ें :- Viral video: जब हाथ में हसिया लेकर खेत में गेहूं की फसल काटने पहुंची डीएम कृतिका शर्मा

पुलिस का कहना है कि रिटायर हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही की पत्नी कौशल सिरोही (65) और नातिन तमन्ना (12) की गला काटकर हत्या की गयी है। वारदात के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो इस वारदात में पुलिस किसी करीबी का हाथ मान रही है। दरअसल, रिटायर रतन सिंह का दो माह पहले निधन हो गया था। उनकी पत्नी कौशल सिरोही नातिन तमन्ना के साथ रहती थीं। काम करने वाली घर पर पहुंची तो गेट खुला था।

जैसे ही वो घर में पहुंची तो देखा कि कौशल सिरोही और उनकी नातिन का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। सूचना पर आईजी प्रवीण कुमार एसएसपी रोहित सिंह और थाना पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश पीछे के गेट से आए थे। समान भी घर का बिखरा हुआ था। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है, जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

 

 

पढ़ें :- नेपाल में भारतीय कंटेनर से 272 किग्रा गांजा किया बरामद

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...