1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: लखनऊ पहुंचा साधना गुप्ता का पार्थिव शरीर, आज 2 बजे होगा अंतिम संस्कार

UP News: लखनऊ पहुंचा साधना गुप्ता का पार्थिव शरीर, आज 2 बजे होगा अंतिम संस्कार

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। जिसके बाद से शनिवार को उनका पार्थिव शरीर को राजधानी लखनऊ में लाया गया।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। जिसके बाद से शनिवार को उनका पार्थिव शरीर को राजधानी लखनऊ में लाया गया।

पढ़ें :- Elon Musk India Visit cancelled : एलन मस्क ने अचानक रद्द की भारत यात्रा, PM मोदी से करने वाले थे मुलाकात

वहीं आज उनका अंतिम संस्कार दोपहर दो बजे लखनऊ के पिपरा घाट पर होगा। यह जानकारी मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने ट्वीट कर दी।

बताया जा रहा है कि इनकी पार्थिव शरीर लखनऊ में मुलायम सिंह के आवास पर रखा गया है। कहा जा रहा है कि साधना गुप्ता कुछ समय से बीमार चल रही थीं।  जिसके बाद से उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने पहली शादी मालती देवी से की थी जिनसे उनके बड़े बेटे अखिलेश यादव हैं। साधना गुप्ता, मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी थीं जो उनसे 20 साल छोटी थीं।

पढ़ें :- Electoral Bond Case : अमित शाह का राहुल पर पलटवार, बोले- क्या विपक्ष को इलेक्टोरल बांड से मिले चंदे को भी ‘जबरन वसूली’ कहेंगे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...