भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली इन दिनों पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ धार्मिक यात्राएं कर रहे हैं। कोहली परिवार के साथ ब्रज के रंग में रंगे दिखाई दिए हैं। बुधवार को कोहली पत्नी और बेटी के साथ वृंदावन पहुंचे थे। पहले दिन उन्होंने बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे और दर्शन—पूजन किए।
UP News: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों पत्नी अनुष्का (Anushka) और बेटी वामिका के साथ धार्मिक यात्राएं कर रहे हैं। कोहली परिवार के साथ ब्रज के रंग में रंगे दिखाई दिए हैं। बुधवार को कोहली पत्नी और बेटी के साथ वृंदावन पहुंचे थे। पहले दिन उन्होंने बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे और दर्शन—पूजन किए।
यहां कुटिया में ध्यान लगाया। बाबा नीम करोली का प्रसाद रूपी कंबल ग्रहण किया। गुरुवार को विराट-अनुष्का संत प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम में पहुंचे। उन्होंने बेटी वामिका के साथ संत प्रेमाचंद का अशीर्वाद लिया। प्रेमानंद गोविंद शरण के शिष्यों ने श्रीजी की प्रसादी माला, अंगवस्त्र विराट और अनुष्का को भेंट किया।
बेटी वामिका को प्रसादी रूपी माला पहनाई। इसके बाद कोहली परिवार के साथ सत्संग भी सुना। अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करने वाले विराट-अनुष्का की धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बेहद गोपनीय रहा। हालांकि वृंदावन से रवानगी के बाद उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।