समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के हेड मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश का सियासी पारा बढ़ गया है। मनीष के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज थी। इसी मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। मनीष की गिरफ्तारी को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पुलिस मुख्यालय पहुंच गए हैं।
UP News: समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के हेड मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश का सियासी पारा बढ़ गया है। मनीष के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज थी। इसी मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। मनीष की गिरफ्तारी को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पुलिस मुख्यालय पहुंच गए हैं।
इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस मुख्यालय के बाहर सपा कार्यकर्ता भी मौजूद हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आई है, जिसमें एक पुलिस अफसर उन्हें चाय पीने के लिए कह रहे हैं। इस पर अखिलेश यादव ने चाय पीने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि बाहर की चाय पीएंगे। हम यहां की चाय नहीं पी सकते हैं, जहर दे दोगे तब…हमें भरोसा नहीं है। सच में भरोसा नहीं है। आप अपनी चाय पीजिए, हम अपनी पीएंगे। इस दौरान उन्होंने एक कार्यकर्ता को बाहर से चाय लाने की बात कही।
बता दें कि, सपा ने रविवार ट्वीट कर दावा किया है कि पार्टी ट्विटर हैंडल हेड मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ट्वीट कर सपा ने लिखा, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करना, निंदनीय एवं शर्मनाक. सपा कार्यकर्ता को अविलंब रिहा करे पुलिस।