1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: कौन बनेगा यूपी का अगला डीजीपी? कल रिटायर होंगे डीएस चौहान, इन नामों की चल रही चर्चा

UP News: कौन बनेगा यूपी का अगला डीजीपी? कल रिटायर होंगे डीएस चौहान, इन नामों की चल रही चर्चा

उत्तर प्रदेश के पुलिस मुखिया डीएस चौहान शुक्रवार को रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायर होने के बाद प्रदेश का डीजीपी कौन बनेगा इसकी चर्चाएं जोरों पर हैं। क्या यूपी को परमानेंट डीजीपी मिलेगा? फिलहाल, पुलिस में परमानेंट डीजीपी की दौड़ के बीच एक बार फिर स्पेशल डीजी का पद चर्चा में है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश के पुलिस मुखिया डीएस चौहान शुक्रवार को रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायर होने के बाद प्रदेश का डीजीपी कौन बनेगा इसकी चर्चाएं जोरों पर हैं। क्या यूपी को परमानेंट डीजीपी मिलेगा? फिलहाल, पुलिस में परमानेंट डीजीपी की दौड़ के बीच एक बार फिर स्पेशल डीजी का पद चर्चा में है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election: UP में दोपहर एक बजे तक  36.96 फीसदी हुआ मतदान 

बता दें कि, डॉ. चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद वर्ष 1988 बैच में चार आईपीएस ही रह जाएंगे। इनमें से अनिल कुमार अग्रवाल आगामी अप्रैल में और डॉ. राजकुमार विश्वकर्मा आगामी मई में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, जबकि आनंद कुमार का सेवाकाल अप्रैल 2024 और विजय कुमार का सेवाकाल जनवरी 2024 तक है। इस तरह छह माह से ज्यादा सेवाकाल के आधार पर इन दोनों अफसरों को स्थाई डीजीपी की रेस में माना जा रहा है।

1987 बैच के आइपीएस अधिकारी मुकुल गोयल को 11 मई 2022 को डीजीपी के पद से हटा दिया था। इसके चलते उन्हें दोबारा मौका दिए जाने की संभावना लगभग न के बराबर है। ऐसे में अब देखना होगा कि प्रदेश का अगला डीजीपी कौन होगा?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...