भाजपा सांसद वरुण गांधी के तेवर सख्त होते जा रहे हैं। वो अपनी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इस बार उन्होंने शिक्षामित्रों के मुद्दे को लेकर सरकार को पर तीखा हमला बोला है। दरअसल, शिक्षामित्र अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को भी शिक्षामित्रों ने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।
UP News: भाजपा सांसद वरुण गांधी के तेवर सख्त होते जा रहे हैं। वो अपनी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इस बार उन्होंने शिक्षामित्रों के मुद्दे को लेकर सरकार को पर तीखा हमला बोला है। दरअसल, शिक्षामित्र अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को भी शिक्षामित्रों ने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।
कड़ाके की ठंड में लखनऊ में हजारों शिक्षामित्र अपना आत्मसम्मान और अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
हर मौके पर अगली पंक्ति में खड़े होकर काम करने वाले शिक्षामित्रों का योग्यतानुसार समायोजन और उचित मानदेय उनका हक है।
आखिर क्यों शिक्षामित्र सिर्फ चुनावों में याद आते हैं? pic.twitter.com/Yh3A0TEFx2
— Varun Gandhi (@varungandhi80) January 13, 2023
पढ़ें :- Adani Group News: हिंडनबर्ग-अडानी ग्रुप मामले में सेबी का आया बयान, कहीं ये बाते
उन्होंने कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो आगे भी प्रदर्शन होगा। इसको लेकर भाजपा के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, कड़ाके की ठंड में लखनऊ में हजारों शिक्षामित्र अपना आत्मसम्मान और अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हर मौके पर अगली पंक्ति में खड़े होकर काम करने वाले शिक्षामित्रों का योग्यतानुसार समायोजन और उचित मानदेय उनका हक है। आखिर क्यों शिक्षामित्र सिर्फ चुनावों में याद आते हैं?