नोएडा में एक महिला ने जमकर बवाल किया, जब ई रिक्शा की हल्की सी साइड कार में छू गई। इसके बाद गुस्साई महिला ने अपना आपा खो दिया और ई रिक्शा चालक के साथ गाली-गलौच करने लगी। देखते ही देखते महिला ने ई रिक्शा चालक को 17 थप्पड़ जड़ दिए।
UP News: नोएडा में एक महिला ने जमकर बवाल किया, जब ई रिक्शा की हल्की सी साइड कार में छू गई। इसके बाद गुस्साई महिला ने अपना आपा खो दिया और ई रिक्शा चालक के साथ गाली-गलौच करने लगी। देखते ही देखते महिला ने ई रिक्शा चालक को 17 थप्पड़ जड़ दिए।
इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला भद्दी-भद्दी गालियां दे रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग महिला की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, इसको लेकर अब महिला पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स नोएडा पुलिस से मामले का संज्ञान लेने की बात कह रहे हैं।
एक गरीब को इस तरह पीटना कहा का इंसाफ है एक महिला बीच सड़क पर रिक्शे वाले को पीट रही है भद्दी भद्दी गालिया दे रही है हो सकता है रिक्शे वाले की गलती रही हो लेकिन एक महिला का दिल तो ममता से भरा होता है फिर वो इस कैसे कर सकती है @noidapolice संज्ञान लीजिए ये गरीब भी इंसान है pic.twitter.com/fGP9HPTsFZ
— दानिश अज़ीज़ (@uptvnoida) August 13, 2022
जानकारी के मुताबिक, यह घटना नोएडा के फेज-2 के सेक्टर 110 स्थित मार्केट की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला करीब एक मिनट तक रिक्शा चालक को थप्पड़ मारती है। इस दौरान वह उसे भद्दी-भद्दी गालियां भी देती है। इतना ही नहीं महिला उसके कपड़े भी फाड़ने की कोशिश करती है।