1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nikay Chunav Result: ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी ने भी एक वार्ड में लहराया जीत का परचम, पढ़ें क्या है अन्य प्रत्याशियों का हाल

UP Nikay Chunav Result: ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी ने भी एक वार्ड में लहराया जीत का परचम, पढ़ें क्या है अन्य प्रत्याशियों का हाल

UP Nikay Chunav Result:  उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच में नगर निकाय चुनाव में हुई वोटिंग की गिनती शुरु हो चुकी है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

UP Nikay Chunav Result:  उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच में नगर निकाय चुनाव में हुई वोटिंग की गिनती शुरु हो चुकी है। यूपी के कई जिलों से नजीते आने शुरु हो चुके है। नगर निगम चुनाव की मतगणना के रुझानों में जानें कौन कहां कितना आगे चल रहा है-

पढ़ें :- पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश

नगर निगम के 80 वार्डों से पार्षद पदों के लिए 521 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी ने भी एक वार्ड से जीत हासिल की है।

वार्ड नंबर 79 चक महमूद से एआईएमआईएम प्रत्याशी फरीकन बेगम ने 585 वोट से सपा के मुशर्रफ अंसारी को हराया है। फरीकन को कुल 1346 वोट मिले जबकि मुशर्रफ को 761 वोट मिले है।

वहीं वार्ड 11 से भारतीय जनता पार्टी के अजय कुमार रत्नाकर जीते है। वार्ड 67 से भाजपा की शशि सक्सेना ने जीत अपने नाम की है। वार्ड 76 से निर्लदिय मो. नासिर जीते है।

वार्ड 72 से मुकेश सिंघल भाजपा से जीते है। वार्ड 51 भाजपा के महेश राजपूत जीते दर्ज की है। वार्ड 2 जाटवपुरा से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी गरिमा कमांडो जीतीं। इसके अलावा  पढ़ें सुभाष नगर वार्ड नंबर 21 भाजपा प्रत्याशी शालिनी वर्मा 1230 वोटों से जीती। वार्ड 22 रचित गुप्ता जीते, वार्ड 17 गौरी पटेल 1000 वोटों से ज्यादा से जीती, और वार्ड इंग्लिश गंज 76 से मोहम्मद नासिर ने जीत का परचम लहराया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: लोकसभा की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू, पीएम मोदी बोले-इस बार मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं

वार्ड 6 से छनगामल जीते है। वार्ड 46 से भाजपा के रामपाल विजयी हुए है। वार्ड 27 से भाजपा प्रत्याशी मीरा देवी 81 वोट से जीतीं। उन्होंने निर्दलीय अशोक गंगवार को हराया।

वार्ड 46 गांधीपुरम से भाजपा प्रत्याशी राम पाल गंगवार को 2455 वोट मिले है। उन्होंने निर्दलीय पूनम गंगवार को हराया। वार्ड नंबर 79 चक महमूद से एआईएमआईएम प्रत्याशी फरीकन बेगम ने 585 वोट से सपा के मुशर्रफ अंसारी को हराया। फरीकन को कुल 1346 वोट मिले जबकि मुशर्रफ को 761 वोट मिले। वार्ड 77 से संजीव रस्तोगी विजयी हुई है। वार्ड 49 से निर्दलीय प्रत्याशी गौरव सक्सेना 882 वोट से बाजी मारी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...