1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Panchayat Chunav 2021: जिला पंचायतों की आरक्षण सूची हुई जारी, देखिए पूरी लिस्ट

UP Panchayat Chunav 2021: जिला पंचायतों की आरक्षण सूची हुई जारी, देखिए पूरी लिस्ट

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिलेवार जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों की आरक्षण की सूची हुई जारी कर दी गई है। अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष के 27 पद अनारक्षित, 12 महिला, 27ओबीसी और 16 एससी में आरक्षित किये गए हैं। ब्लॉक प्रमुखों के 826 पदों में से 314 अनारक्षित,113 महिला,223 ओबीसी और 171 एससी जबकि पहली बार 5 पद एसटी कैटेगरी के लिए रखे गए।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

ग्राम प्रधानों के लिए 20268 पद अनारक्षित, 9739 महिला सीट,15712 ओबीसी और 12045 एससी जबकि 330 एसटी के लिए रिज़र्व हुए। बता दें कि, कानपुर नगर ,औरैया, चित्रकूट, महोबा, झांसी ,जालौन, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी , रायबरेली, मिर्जापुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनुसूचित जाति के लिए हुआ आरक्षित कर दिया गया है। वहीं शामली, बागपत ,लखनऊ ,कौशांबी ,सीतापुर ,हरदोई जिला पंचायत अध्यक्ष अनुसूचित जाति स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेगी।

इसके साथ ही संभल, हापुड़, एटा, बरेली, कुशीनगर, वाराणसी, बदायूं जिला पंचायत अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग स्त्री के लिए आरक्षित किया गया है। आजमगढ़, बलिया, इटावा, फर्रुखाबाद, बांदा, ललितपुर, अंबेडकर नगर, पीलीभीत, बस्ती, संतकबीरनगर, चंदौली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा।

इसके साथ ही कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मऊ, प्रतापगढ़, कन्नौज, हमीरपुर, बहराइच, अमेठी, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु स्त्रियों के लिए आरक्षित हुआ। वहीं, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद ,गौतमबुद्धनगर, उन्नाव, भदोही जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु अनारक्षित रहेगा।

 

पढ़ें :- पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...